नेपीथा: म्यांमार के मागवे उपनगर में एक कराओके बार में आग लगने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। म्यांमार अग्निशमन विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में लगभग 50 लाख क्याट (3,671 डॉलर) के नुकसान होने का अनुमान है।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खबर के मुताबिक, श्वे म्यात मिन थामी केटीवी बार के टॉप फ्लोर में आग लगने से धुंआ भर गया। धुंए में दम घुटने के कारण कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई जिनमें 4 महिलाएं शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि बार का इलेक्ट्रिकल सिस्टम ओवरहीट हो गया, जिससे उसमें आग लग गई।
ये भी पढ़ें:- ऑपरेशन गोहत्या: India TV के कैमरे पर गाय के कातिलों का कबूलनामा
- योगी इफेक्ट: हिंदू युवा वाहिनी का सदस्य बनने रोज आ रहे 5000 लोग
- टूटा सब्र का बांध, मायावती के खिलाफ उठने लगे बगावत के सुर
- मेरी हार की वजह EVM नहीं, अपनों का सहयोग न मिलना है: अपर्णा यादव
इस दुर्घटना में मारी गईं चारों महिलाएं बार की कर्मचारी थीं। पुलिस ने बार के मालिक के खिलाफ दो केस दर्ज किए हैं। म्यांमार में कराओके बार काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन इनमें से कई वेश्यावृत्ति के लिए भी बदनाम रहे हैं।