1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. PoK की नीलम घाटी में फटा बादल, 23 लोगों की मौत

PoK की नीलम घाटी में फटा बादल, 23 लोगों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 15, 2019 06:26 pm IST,  Updated : Jul 15, 2019 06:26 pm IST

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की नीलम घाटी में बादल फटने की वजह से अचानक आयी बाढ़ में 23 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। 

CLOUD BURST- India TV Hindi
PoK की नीलम घाटी में फटा बादल, 23 लोगों की मौत  Image Source : TWITTER/ANI_DIGITAL

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की नीलम घाटी में बादल फटने की वजह से अचानक आयी बाढ़ में 23 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। घाटी के लासवा इलाके में देर रात बादल फटने के बाद लगातार बारिश के कारण आयी बाढ़ से कई घरों को नुकसान पहुंचा और कई लोग बाढ़ के पानी में बह गये।

प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संचालन निदेशक सैयद अल-रहमान कुरैशी ने बताया, ‘‘घाटी का लासवा इलाका बुरी तरह प्रभावित हुआ, वहां कई घर बह गये हैं। कुछ इलाकों में भूस्खलन की भी रिपोर्ट है।’’ उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग अब भी लापता हैं।

इलाके में भूस्खलन की भी खबर है और अधिकारियों ने कहा कि लासवा के मुख्य बाजार में दो मस्जिद समेत कई ढांचे पूरी तरह से नष्ट हो गये। इलाके में यातायात बुरी तरह से बाधित हो गया है और मोबाइल फोन सेवा एवं इंटरनेट सेवाएं भी बाधित हुई हैं। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और स्थानीय पुलिस के अधिकारियों की टीम इलाके में बचाव अभियान आयोजित कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश