1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इराक: सरकार के खिलाफ हिंसक हुआ प्रदर्शन, 42 लोगों की मौत

इराक: सरकार के खिलाफ हिंसक हुआ प्रदर्शन, 42 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 26, 2019 09:03 am IST,  Updated : Oct 26, 2019 09:03 am IST

इराक में सरकार के खिलाफ नए सिरे से शुरू हुए प्रदर्शनों में शुक्रवार को 42 लोग मारे गए।

Iraqi security forces fire tear gas while anti-government...- India TV Hindi
Iraqi security forces fire tear gas while anti-government protesters try to break into the provincial council building during a demonstration in Basra, Iraq. Image Source : AP/PTI

बगदाद: इराक में सरकार के खिलाफ नए सिरे से शुरू हुए प्रदर्शनों में शुक्रवार को 42 लोग मारे गए। निगरानी समूह और सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे पहले अक्टूबर की शुरुआत में हुए प्रदर्शनों में 150 से अधिक लोग मारे गए थे। इस बीच इराक के सर्वोच्च शिया संगठन के अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र सहित कई संस्थाओं ने संयम रखने की अपील की है। 

इससे पहले गुरुवार शाम स्थिति शांतिपूर्ण थी, जब प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों को फूल देते नजर आए। लेकिन, शुक्रवार शाम तक प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 42 लोगों की जान चली गई। इनमें से आधे लोगों ने सशस्त्र गुटों या सरकारी निकायों के मुख्यालयों पर हमला किया था। 

सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि केवल दिवनियाह में ही 12 लोग मारे गए, जिन्होंने बद्र संगठन के मुख्यालय पर हमला किया था। वहीं निगरानी समूह ने बताया कि राजधानी और चार दक्षिणी प्रांत में आंसू गैस के गोलों या गोली लगने से 30 लोगों की जान चली गई। इराकी संसद में शनिवार को प्रदर्शन पर चर्चा होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश