1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बीच समंदर में प्रवासियों को नाव से उतारा, डूबने से 5 की मौत, 50 लापता

बीच समंदर में प्रवासियों को नाव से उतारा, डूबने से 5 की मौत, 50 लापता

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 10, 2017 06:36 pm IST,  Updated : Aug 10, 2017 06:36 pm IST

प्रवासियों के अंतर्राष्ट्रीय संगठन (IOM) ने कहा है कि यमन जाने वाली एक नौका पर सवार 180 अफ्रीकी युवाओं में कम से कम 5 लोग डूब गए हैं और 50 अन्य लापता हो गए हैं।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

दुबई: प्रवासियों के अंतर्राष्ट्रीय संगठन (IOM) ने कहा है कि यमन जाने वाली एक नौका पर सवार 180 अफ्रीकी युवाओं में कम से कम 5 लोग डूब गए हैं और 50 अन्य लापता हो गए हैं। इन लोगों को तस्करों ने नौका छोड़ने के लिए मजबूर किया। इन प्रवासियों में इथियोपिया और सोमालिया के नागरिक शामिल थे। भूख और सूखे से बेहाल ये लोग बेहतर जीवन की तलाश में निकले थे।

IOM ने कहा कि यमनी बीच पर 25 लोगों की चोट का इलाज किया जा रहा है। गौरतलब है कि तस्करों ने स्थानीय अधिकारियों की गिरफ्तारी से बचाने के लिए गुरुवार को 120 से अधिक सोमाली और इथोपियाई प्रवासियों को बीच समुद्र में नौका छोड़ने के लिए मजबूर किया था। इसके बाद वे अन्य प्रवासियों को लाने के लिए वापस चले गए थे। IOM की प्रवक्ता ने बताया कि बाकी के 50 लापता लोगों के भी मारे जाने की संभावना है।

IOM के मुताबिक, सोमालिया और इथियोपिया के ये युवा काफी दुबले हो गए थे। गौरतलब है कि सोमालिया और इथियोपिया में इस समय जबर्दस्त सूखा पड़ रहा है जिसकी वजह से वहां जीवन बेहद कठिन हो गया है। इसीलिए ये लोग बेहतर जीवन की तलाश में यमन की तरफ आ रहे थे, हालांकि यमन खुद 2 साल से सिविल वॉर की चपेट में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश