1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पूरा हुआ श्रीलंका का बदला, ईस्टर हमले के जिम्मेदार सभी लोग पकड़े गए या मार दिए गए

पूरा हुआ श्रीलंका का बदला, ईस्टर हमले के जिम्मेदार सभी लोग पकड़े गए या मार दिए गए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 07, 2019 01:35 pm IST,  Updated : May 07, 2019 01:35 pm IST

21 अप्रैल को ईस्टर के मौके पर पूरे श्रीलंका को दहलाने वाले विस्फोटों के जिम्मेदार सभी लोगों को उनके अंजाम तक पहुंचा दिया गया है।

All suspects in Sri Lanka bombings arrested or dead, says Sri Lanka police | AP- India TV Hindi
All suspects in Sri Lanka bombings arrested or dead, says Sri Lanka police | AP

कोलंबो: 21 अप्रैल को ईस्टर के मौके पर पूरे श्रीलंका को दहलाने वाले विस्फोटों के जिम्मेदार सभी लोगों को उनके अंजाम तक पहुंचा दिया गया है। इन भयावह हमलों की वजह से पवित्र त्योहार के दिन पूरी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई थी। श्रीलंका के पुलिस और सैन्य प्रमुखों ने दावा किया है कि ईस्टर आत्मघाती बमकांड में शामिल सभी इस्लामिक चरमपंथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है या उनको खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश अब सुरक्षित है और सामान्य होने की ओर अग्रसर है।

त्रिस्तरीय कमांडर्स और पुलिस प्रमुखों ने सोमवार की रात कहा कि 21 अप्रैल को हुए हमले के बाद से देश की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाये गए हैं और इस बात के उपाय किए जा रहे हैं कि विशेष सुरक्षा योजना को लागू किया जाए। इस हमले में 257 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें कई विदेशी भी शामिल थे। कार्यकारी पुलिस महानिरीक्षक चंदाना विक्रमसिंघे ने कहा कि उन सभी लोगों को पकड़ा जा चुका है अथवा उन्हें मार दिया गया है जिनका प्रत्यक्ष संबंध 3 गिरजाघरों एवं 3 आलीशान होटलों में हुये विस्फोट से था। 

उन्होंने कहा कि इसमें प्रयुक्त सभी विस्फोटकों का संबंध संभवतया स्थानीय इस्लामिक संगठन नेशनल तौहीद जमात से है। उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है पर पुलिस प्रवक्ता रूवान गुणाशेखर ने सोमवार को कहा था कि नौ महिलाओं समेत 73 लोगों को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने यह भी कि कि आपराधिक जांच विभाग ने इस जमात से संबंधित 14 करोड़ डॉलर की नगदी एवं 7 अरब की अन्य परिसंपत्तियां की पहचान की गई है। इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश