1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. काबुल के बाजार में हुए आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 7 लोगों की मौत

काबुल के बाजार में हुए आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 7 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 08, 2017 07:39 pm IST,  Updated : Dec 08, 2017 07:39 pm IST

काबुल के पश्चिमी जिले के एक बाजार में हुए विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई व नौ अन्य लोग घायल हो गए।

demo pic- India TV Hindi
demo pic

काबुल: काबुल के पश्चिमी जिले के एक बाजार में हुए विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई व नौ अन्य लोग घायल हो गए। टोलो न्यूज के अनुसार, विस्फोट की घटना दोपहर बाद सर-ए-कारेज बाजार में हुई। (वैज्ञानिकों ने समलैंगिकता के लिए जिम्मेदार जीन का लगाया पता )

विस्फोट में तीन वाहन, कई दुकानें व घरों को नुकसान पहुंचा है। इस हमले की किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। अफगानिस्तान में दर्जनों सैन्य व सुरक्षा परिसरों को हाल में निशाना बनाए जाने के क्रम में यह बम विस्फोट ताजा घटना है।

उत्तरी काबुल में एक राजनीतिक सभा के दौरान 16 नवंबर को हुए आत्मघाती हमले में आठ पुलिस अधिकारियों सहित 15 लोगों की मौत हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश