1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ट्रंप के दौरे से पहले शी जिनपिंग ने किम जोंग को भेजा संदेश

ट्रंप के दौरे से पहले शी जिनपिंग ने किम जोंग को भेजा संदेश

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 02, 2017 02:24 pm IST,  Updated : Nov 02, 2017 02:24 pm IST

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को एक दुर्लभ संदेश भेजा है। प्योंगयोंग की एक आधिकारिक समाचार एजेंसी ने आज यह जानकारी दी।

xi jinping- India TV Hindi
xi jinping

सोल: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को एक दुर्लभ संदेश भेजा है। प्योंगयोंग की एक आधिकारिक समाचार एजेंसी ने आज यह जानकारी दी। एक साल से ज्यादा समय बाद चीन ने सार्वजनिक तौर पर अपने पड़ोसी से संवाद किया है। संदेश से उनके बीच खिंचाव भरे रिश्तों में संभावित सुधार का संकेत मिलता है। प्योंगयोंग की हथियारों को लेकर बढ़ती महत्वाकांक्षा से उनके बीच दूरियां आयीं। हालांकि बीजिंग उसका लंबे समय से साझीदार और आर्थिक सहयोगी है। शी का कल का संदेश चीन की सत्तारूढ़ पार्टी के प्रमुख के तौर पर दूसरा कार्यकाल हासिल करने के लिए किम की तरफ से दी गयी शुभकामनाओं के जवाब में भेजा गया है। (हुआ खुलासा, कश्मीर और हेडली के मुकदमे पर ओसामा की थी पैनी नजर)

आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आठ से 10 नवंबर तक चीन के दौरे पर होंगे। उनकी यह यात्रा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर हो रही है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग के हवाले से बताया कि दोनों नेता चीन, अमेरिका संबंधों पर अपने विचार रखेंगे और प्रमुख वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि चीन ट्रंप के दौरे और शी-ट्रंप की बैठक के महत्वपूर्ण नतीजों के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं।

उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी के मुताबिक, किम को ‘‘कॉमरेड चेयरमैन’’ संबोधित करते हुए शी ने कहा, ‘‘मैं कामना करता हूं कि नयी स्थिति में चीनी पक्ष, डीपीआर पक्ष के साथ दोनों पक्षों और दोनों देशों के बीच निरंतर मजबूत और स्थिर प्रगति को प्रोत्साहन देकर रिश्तों को बढ़ावा देगा।’’ अपने पहले के नोट में किम ने शी को ‘‘हार्दिक बधाई’’ दी थी और विश्वास व्यक्त किया था कि दोनों देशों के लोगों के हितों में उनके संबंध विकसित होंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश