1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विस्फोट, नेता समेत तीन की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विस्फोट, नेता समेत तीन की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 28, 2019 08:51 pm IST,  Updated : Sep 28, 2019 08:51 pm IST

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को सड़क किनारे हुए एक बम धमाके में एक वरिष्ठ पाकिस्तानी नेता समेत तीन अन्य की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। 

Balochistan- India TV Hindi
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विस्फोट, नेता समेत तीन की मौत Image Source : TWITTER

कराचीपाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को सड़क किनारे हुए एक बम धमाके में एक वरिष्ठ पाकिस्तानी नेता समेत तीन अन्य की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है।

डान की खबर के मुताबिक यह घटना किला अब्दुल्ला जिले के चमन इलाके में हुई जब सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल पर लगाए गए बम में विस्फोट हुआ। इस धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई जिनमें जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल के केंद्रीय नेता मौलाना मुहम्मद हनीफ भी शामिल थे।

खबर में चमन के सहायक आयुक्त यासिर दश्ती का हवाला देते हुए कहा गया, “यह बम एक मोटरसाइकिल में लगाया गया था और इसके निशाने पर हनीफ थे। धमाके में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गयी।”

चमन अफगानिस्तान से लगी पाकिस्तान की सीमा के पास स्थित है जहां शनिवार को हिंसा और बम विस्फोट हुआ। दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई। चमन के जिला पुलिस अधिकारी शौकत मोहम्मद ने डान को बताया कि बलूचिस्तान में हुए धमाके में मरने वालों में 12 साल का एक बच्चा भी शामिल है।

घायलों को चमन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके के बाद अस्पताल में आपातकाल घोषित किया गया है। चमन को बलूचिस्तान का संवेदनशील इलाका माना जाता है क्योंकि इसकी सीमा अफगानिस्तान के अशांत कंधार प्रांत से लगती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश