1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जिनेवा में बेनकाब हुआ पाकिस्तान, यूएन ऑफिस के बाहर नजर आए ये पोस्टर्स

जिनेवा में बेनकाब हुआ पाकिस्तान, यूएन ऑफिस के बाहर नजर आए ये पोस्टर्स

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 09, 2019 06:04 pm IST,  Updated : Sep 09, 2019 06:05 pm IST

सोमवार को जिनेवा में यूएन ऑफिस के सामने पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे मानवाधिकार उल्लंघन को दर्शाने वाले पोस्टर्स दिखाई दिए। इन पोस्टर्स में बलूचिस्तान और खैबर पखतुनवा की तस्वीरें थी।

Poster banners- India TV Hindi
Posters and banners highlighting human rights violations in Balochistan and Khyber Pakhtunkhwa installed in front of the United Nations in Geneva. Image Source : ANI

जिनेवा। पाकिस्तान के बलूचिस्तन और खैबर पखतुनवा में लंबे समय से मानवाधिकार का हनन हो रहा है। इन दिनों हिस्सों के लोग पाकिस्तान से आजादी चाहते हैं। दोनों इलाकों की कोई भी खबर मुल्क से बाहर न जाए, इसके लिए पाकिस्तानी सरकार और सेना इन इलाकों में विदेशी तो दूर पाकिस्तानी नागरिकों को भी आसानी से नहीं जाने देते।

हालांकि फिर इन इलाकों से खबर पूरी दुनिया के सामने आ ही जाती हैं। सोमवार को जिनेवा में यूएन ऑफिस के सामने पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे मानवाधिकार उल्लंघन को दर्शाने वाले पोस्टर्स दिखाई दिए। इन पोस्टर्स में बलूचिस्तान और खैबर पखतुनवा की तस्वीरें थी। ये प्रदर्शनी यूरोपियन ऑर्गनाइजेशन फॉर पाकिस्तानी मॉइनॉरिटीज द्वारा किया गया था। आपको बता दें कि जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार परिषद् का सत्र शुरू हुआ है।

जिनेवा में यूएन ऑफिस के सामने न सिर्फ ये पोस्टर्स लगाए गए थे, बल्कि एक टेंट भी लगाया गया था, जिसमें बलूचिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए गए नरसंहार के ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री का दिखाई जानी है। इस टेंट में मानवाधिकार समूहों की बैठक भी होनी है, जिसमें पाकिस्तान में जारी मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर चर्चा होनी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश