1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में मानवाधिकार की उड़ी धज्जियां, बलूचिस्तान के छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

पाकिस्तान में मानवाधिकार की उड़ी धज्जियां, बलूचिस्तान के छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 27, 2019 07:07 am IST,  Updated : Sep 27, 2019 07:07 am IST

जिस वक्त बलूच छात्रों को मारा गया तब यूनिवर्सिटी के सुरक्षा गार्ड भी वहां मौजूद थे लेकिन वो सिर्फ तमाशबीन बने रहे। सैकड़ों की सख्या में लोग बलूच छात्रों पर टूट पड़े।

पाकिस्तान में मानवाधिकार की उड़ी धज्जियां, बलूचिस्तान के छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा- India TV Hindi
पाकिस्तान में मानवाधिकार की उड़ी धज्जियां, बलूचिस्तान के छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

नई दिल्ली: मानवाधिकार की दुहाई देकर बार बार यूनाइटेड नेशंस में जाने वाला पाकिस्तान किस तरह से अपने ही देश में मानवधिकार की धज्जिया उड़ाता है उसकी तस्वीरें लाहौर से आई हैं। यहां बलूचिस्तान के छात्रों को बुरी तरह से पीटा गया। एक एक छात्र को दस दस लोग पीट रहे थे। पिटाई का ये वीडियो लाहौर की पंजाब यूनिवर्सिटी का है। 

Related Stories

जिस वक्त बलूच छात्रों को मारा गया तब यूनिवर्सिटी के सुरक्षा गार्ड भी वहां मौजूद थे लेकिन वो सिर्फ तमाशबीन बने रहे। सैकड़ों की सख्या में लोग बलूच छात्रों पर टूट पड़े। कोई थप्पड़ बरसा रहा था तो कोई लात घूंसों से मार रहा था।

ये मारपीट क्यों हुई एक पीड़ित छात्र ने बताया। यूनिवर्सिटी कैंपस में कुछ लड़के जानबूझकर बलूचिस्तान के छात्रों को परेशान कर रहे थे। बात बढ़ी तो काफी संख्या में दूसरे छात्र बलूचिस्तान के छात्रों को पीटने के लिए यूनिवर्सिटी कैंपस में आ गए। पिटाई से दो छात्र बुरी तरह से जख्मी हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश