1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. झूठी शान के चलते पाक में किशोर के साथ किया कुछ ऐसा कि.....

झूठी शान के चलते पाक में किशोर के साथ किया कुछ ऐसा कि.....

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 12, 2017 12:26 pm IST,  Updated : Apr 12, 2017 12:26 pm IST

पीडि़त लड़के के परिजनों की ओर दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार लड़की के पिता और उनके सहयोगियों ने लड़की से अवैध संबंध के शक में....

boy private part cut in fake pride case- India TV Hindi
boy private part cut in fake pride case

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अवैध संबंध के शक में लड़की के परिजनों ने 15 वर्षीय एक किशोर का गुप्तांग काट दिया और उसकी आंखें निकाली ली। नौंवी कक्षा में पढ़ने वाले इस किशोर की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए चली गई लेकिन चिकित्सक उसकी जान बचाने में सफल रहे। घटना कल तब सामने आई जब लड़के के परिजनों ने लाहौर शहर के रायविंड क्षेत्र में लड़की के परिजनों से खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पीडि़त लड़के के परिजनों की ओर दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार लड़की के पिता और उनके सहयोगियों ने लड़की से अवैध संबंध के शक में उनके बेटे का फरवरी के आखिर सप्ताह में अपहरण कर लिया था। आरोपी लड़के को स्कूल से अगवा करने के बाद रावी नदी के पास एक निर्जन स्थान पर ले गए उसका गुप्तांग काट दिया और उसकी आंखें निकाली ली। इस बर्बरता के बाद आरोपी फरार हो गए।

बाद में वहां से गुजर रहे लोगों ने लड़के को देखा और उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी जान बचा ली। पीडि़त के पिता ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) का एक सांसद आरोपियों का समर्थन कर रहा है। लड़के के पिता ने पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश से मामले में हस्तक्षेप का आग्रह किया है। लाहौर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैदर अशरफ ने बताया कि सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, मामले की जांच पूरी होने के बाद हम चालान पेश करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश