1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. LOC पर सीजफायर, पाक ने लगाया भारत पर इल्ज़ाम

LOC पर सीजफायर, पाक ने लगाया भारत पर इल्ज़ाम

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 01, 2017 01:34 pm IST,  Updated : Jun 01, 2017 01:34 pm IST

पाकिस्तान ने आज कहा कि भारत द्वारा नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के की गयी गोलीबारी में कम से कम तीन लोग घायल हो गये।

ceasefire on LOC Pak imposes indictment on India- India TV Hindi
ceasefire on LOC Pak imposes indictment on India

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आज कहा कि भारत द्वारा नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के की गयी गोलीबारी में कम से कम तीन लोग घायल हो गये। सेना के एक बयान के मुताबिक भारतीय जवानों ने नियंत्रण रेखा पर बट्टल, जानड्रोट और तत्तापानी सेक्टर में आज सुबह फायरिंग की। (ये पुरुष हुआ है दो बार प्रेग्नेंट, जानिए क्या है पूरा मामला)

इसमें कहा गया, भारतीय जवानों द्वारा की गई बिना उकसावे की गोलीबारी में तीन लोग जख्मी हो गये। बयान में कहा गया कि पाकिस्तानी जवानों ने प्रभावी तरीके से भारतीय चौकियों को इस गोलीबारी का जवाब दिया।

दोनों पक्ष नियमित रूप से एक दूसरे पर संघर्ष विराम में उल्लंघन का अरोप लगाते रहते हैं। इस दौरान कई बार नागरिकों की मौत और जख्मी होने के मामले भी सामने आते हैं।

 आज भारत के जम्मू कश्मीर में राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान ने मोर्टार से गोले दागे और गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय बलों ने इसका माकूल जवाब दिया है। आखिरी रिपार्ट आने तक दोनों ओर से गोलीबारी हो रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश