1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हत्या के आरोपी ने 12 साल तक किया मूक बनने का नाटक, फिर सही में हो गया मूक

हत्या के आरोपी ने 12 साल तक किया मूक बनने का नाटक, फिर सही में हो गया मूक

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 26, 2017 07:31 pm IST,  Updated : Dec 26, 2017 07:31 pm IST

व्यक्ति ने अपने अतीत को छिपाने के लिए 12 वर्षों तक मूक होने का दिखावा किया और आखिरकार एक दिन ऐसा आया वह असल में मूक हो गया...

depress- India TV Hindi
depress

बीजिंग: चीन में हत्या करने वाले एक व्यक्ति ने अपने अतीत को छिपाने के लिए 12 वर्षों तक मूक होने का दिखावा किया और आखिरकार एक दिन ऐसा आया वह असल में मूक हो गया।

स्थानीय मीडिया के अनुसार साल 2005 में झेचियांग प्रांत में झेंग उपनाम वाले व्यक्ति ने अपना गांव छोड़ा था। किराये के विवाद को लेकर उसने अपनी पत्नी के चाचा की हत्या कर दी थी। उस वक्त झेंग की उम्र 33 साल थी।

गांव से निकलने के बाद झेंग ने खुद को मूक बताना शुरू कर दिया। उसने शादी कर ली और पिता भी बन गया।

बाद में असल में उसकी आवाज चली गई। उसने पुलिस के समक्ष लिखित में अपना अपराध स्वीकार किया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश