1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन ने तोड़ा दुनिया के विशाल छाते का रिकॉर्ड

चीन ने तोड़ा दुनिया के विशाल छाते का रिकॉर्ड

 Written By: IANS
 Published : Aug 04, 2015 11:29 am IST,  Updated : Aug 04, 2015 11:35 am IST

नानचांग: पूर्वी चीन के जियांगशी प्रांत की एक छाता बनाने वाली कंपनी ने दुनिया का सबसे विशाल छाता बनाया है, जिसके लिए कंपनी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस विशाल छाते का वजन 5.7 टन और क्षेत्रफल 418 वर्ग मीटर है। इससे पहले दुनिया के विशाल छाते का रिकॉर्ड 17.06 मीटर व्यास एवं 10.97 मीटर ऊंचाई वाले छाते का था, जो भारत में है। इसे 2010 में गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश