1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'भारत-चीन लद्दाख गतिरोध पर नौवें दौर की कमांडर स्तर की वार्ता के लिए कर रहे हैं चर्चा'

'भारत-चीन लद्दाख गतिरोध पर नौवें दौर की कमांडर स्तर की वार्ता के लिए कर रहे हैं चर्चा'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 31, 2020 08:15 pm IST,  Updated : Dec 31, 2020 08:15 pm IST

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल तान केफेई ने गुरुवार को कहा कि भारत और चीन पूर्वी लद्दाख से सैनिकों की वापसी पर चर्चा के लिए नौवें दौर की कमांडर स्तर की वार्ता करने के मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं।

China, India in talks to hold 9th round of Commander-level meet on Ladakh standoff: Def Ministry- India TV Hindi
China, India in talks to hold 9th round of Commander-level meet on Ladakh standoff: Def Ministry Image Source : FILE PHOTO

बीजिंग। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल तान केफेई ने गुरुवार को कहा कि भारत और चीन पूर्वी लद्दाख से सैनिकों की वापसी पर चर्चा के लिए नौवें दौर की कमांडर स्तर की वार्ता करने के मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं।

तान ने एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत और चीन की सेनाओं के बीच आठवें दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता के बाद से ही दोनों पक्षों ने अग्रिम मोर्चे पर तैनात सैनिकों की वापसी पर चर्चा जारी रखी है और सीमा पर तैनात सैनिकों के प्रबंधन को मजबूत किया है।

चीनी रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए उनके बयान के अंशों के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति सामान्य तौर पर स्थिर है। उन्होंने कहा कि चीन सैन्य और कूटनीतिक माध्यमों से भारत के साथ वार्ता कायम रखने का इच्छुक है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश