1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कोरोनावायरस के बारे में हुआ खौफनाक खुलासा, दुनियाभर की सरकारों और मेडिकल एक्सपर्ट्स की उड़ सकती है नींद

कोरोनावायरस के बारे में हुआ खौफनाक खुलासा, दुनियाभर की सरकारों और मेडिकल एक्सपर्ट्स की उड़ सकती है नींद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 09, 2020 12:40 pm IST,  Updated : Feb 09, 2020 12:43 pm IST

चीन और दुनिया के कई अन्य देशों पर कहर बनकर टूटे कोरोनावायरस को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।

coronavirus aerosol, Coronavirus Air, Coronavirus Death Toll, Coronavirus Philippines- India TV Hindi
China: Shanghai adds aerosol infection to coronavirus risk list | AP

बीजिंग: चीन और दुनिया के कई अन्य देशों पर कहर बनकर टूटे कोरोनावायरस को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पता चला है कि यह खतरनाक वायरस अब हवा के सहारे भी फैलने लगा है। चीन के शहर शंघाई के अधिकारियों ने बताया है कि यह वायरस अब हवा में मौजूद सूक्ष्म बूदों में मिलकर संचरण करने लगा है। इसके साथ ही वह हवा में तैरते हुए दूसरे व्यक्ति को संक्रमित करने में सक्षम हो गया है। इस स्थिति को एयरोसोल ट्रांसमिशन कहा जाता है। 

शंघाई सिविल अफेयर्स ब्यूरो के एक अधिकारी के मुताबिक, 'एयरोसोल ट्रांसमिशन का मतलब है कि वायरस हवा में मौजूद सूक्ष्म बूंदों से मिलकर एयरोसोल बना रहा है। चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक, इससे सांस लेने के कारण संक्रमण हो रहा है। इसके मद्देनजर हमने लोगों से अपील की है कि वे पारिवारिक सदस्यों से संक्रमित होने से बचने के उपायों को लेकर अपनी जागरूकता बढ़ाएं।' अभी तक चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 811 हो गई है, जबकि 37 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि हुई है।

बता दें कि अभी तक कोरोनावायरस के प्रत्यक्ष संचरण (डायरेक्ट ट्रांसमिशन) और संपर्क संचरण (कॉन्टैक्ट ट्रांसमिशन) की ही पुष्टि हुई थी। लेकिन हवा में संक्रमित करने की इसकी क्षमता का खुलासा दुनियाभर में सरकारों और मेडिकल स्पेशलिस्ट्स के माथे पर बल ला सकता है। चीन के वुहान से शुरू हुआ यह वायरस अब दुनिया के कई देशों में फैल चुका है। इस वायरस की काट खोजने के लिए चीन एवं अमेरिका समेत कई देश लगे हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश