1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीनी सेना की भारत को धमकी, 'पहाड़ हिल जाएगा लेकिन चीन नहीं, डोकलाम से सेना हटाए भारत'

चीनी सेना की भारत को धमकी, 'पहाड़ हिल जाएगा लेकिन चीन नहीं, डोकलाम से सेना हटाए भारत'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 24, 2017 01:41 pm IST,  Updated : Jul 24, 2017 05:28 pm IST

चीनी सेना भारत को धमकी देते हुए कहा है कि वह डोकलाम से अपनी सेना को हटाए। इसके साथ ही चीनी रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि पहाड़ हिल जाएगा लेकिन चीन नहीं, चीन अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा।

china threat india- India TV Hindi
china threat india

पेइचिंग: चीनी सेना भारत को धमकी देते हुए कहा है कि वह डोकलाम से अपनी सेना को हटाए। इसके साथ ही चीनी रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि पहाड़ हिल जाएगा लेकिन चीन नहीं, चीन अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा। चीनी सेना के प्रवक्ता तू कियान ने कहा कि अपनी संप्रभुता की रक्षा करने के चीन के संकल्प से कोई जीत नहीं सकता। उन्होंने कहा, 'हम अपनी संप्रभुता की रक्षा करेंगे और हर कीमत पर अपनी सुरक्षा से  जुड़े हितों का ख्याल रखेंगे। चीन के सैनिकों ने बॉर्डर पर पहले ही हर इमरजेंसी से निपटने के उपाय कर लिए हैं।'

आपको बता दें कि चीनी और भारतीय सैनिक तिब्बत के सुदूरवर्ती दक्षिणी हिस्से के डोकलाम में उस क्षेत्र में आमने सामने हैं जिस पर भारत का सहयोगी भूटान भी दावा करता है। विवादित क्षेत्र में भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना को सड़क बनाने से रोका था। 

देखें वीडियो

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश