1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बाघ को नोट खिलाने की कोशिश में 2 अंगुलियों से हाथ धो बैठा यह शख्स

बाघ को नोट खिलाने की कोशिश में 2 अंगुलियों से हाथ धो बैठा यह शख्स

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 24, 2017 10:21 pm IST,  Updated : Nov 24, 2017 10:21 pm IST

चीन में एक बुजुर्ग को सर्कस के दौरान पिंजरे में कैद बाघ को नोट खिलाना महंगा पड़ गया क्योंकि उसकी इस हरकत से गुस्साए बाघ ने उसकी दो अंगुलियां चबा डालीं...

Chinese man loses fingers- India TV Hindi
Chinese man loses fingers

बीजिंग: चीन में एक बुजुर्ग को सर्कस के दौरान पिंजरे में कैद बाघ को नोट खिलाना महंगा पड़ गया क्योंकि उसकी इस हरकत से गुस्साए बाघ ने उसकी दो अंगुलियां चबा डालीं। बुधवार को हेनान प्रांत के जिंगजियोन में लगी सर्कस के दौरान हादसा उस समय हुआ जब 65 वर्षीय बई पिंजरे में कैद बाघ और शेर को नोट खिलाने की कोशिश कर रहा था। 

ऑनलाइन वायरल हुए एक वीडियो में नजर आ रहा है कि शेर नोट लेकर खाने लगा लेकिन बाघ ने उसके दाएं हाथ को ही चबाना शुरू कर दिया। इसके बाद सर्कस के स्टाफ ने वहां पहुंच बाघ को लोहे की छड़ से मारा और उसका हाथ छुड़वाया। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में बताया गया कि ज्यादा खून बह जाने की वजह से वह बेहोश हो गया और उसकी 2 अंगुलियां गायब हैं।’’

बई की रिश्तेदार ने बताया कि उसे तुरंत ही नजदीक के अस्पताल ले जाया गया और अब वह खतरे से बाहर हैं। बाघ ने बई की बीच की उंगली पूरी खा ली और उनकी तर्जनी उंगली को आधा चबा गया। बाई की रिश्तेदार ने बताया कि पिंजरे के बाहर किसी भी प्रकार की चेतावनी नहीं लिखी थी। एक अन्य रिश्तेदार ने बताया कि सर्कस देखने जाने से पहले उन्होंने शराब पी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश