1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा के लिए चीन ने सौंपे पाक नौसेना को दो पोत

व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा के लिए चीन ने सौंपे पाक नौसेना को दो पोत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 15, 2017 01:44 pm IST,  Updated : Jan 15, 2017 01:44 pm IST

कराची: चीन ने ग्वादर बंदरगाह और 46 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपेक) के तहत आने वाले व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा के लिए पाकिस्तानी नौसेना को दो पोत सौंपे हैं। समाचार चैनल डॉन न्यूज

chinese navy ships to be deployed at gwadar port- India TV Hindi
chinese navy ships to be deployed at gwadar port

कराची: चीन ने ग्वादर बंदरगाह और 46 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपेक) के तहत आने वाले व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा के लिए पाकिस्तानी नौसेना को दो पोत सौंपे हैं। समाचार चैनल डॉन न्यूज के अनुसार सीपेक के समुद्री मार्ग की साझा सुरक्षा के लिए कल पाकिस्तानी नौसेना को दो पोत सौंपे गए।

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पड़ने वाले ग्वादर बंदरगाह को सीपेक के तहत विकसित किया जा रहा है जो पश्चिमी चीन को वाया पाकिस्तान पश्चिम एशिया, अफ्रीका और यूरोप से जोड़ने का काम करेगा। हिंगोल और बासोल नामक दो पोत पाकिस्तानी नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी वायस एडमिरल आरिफुल्ला हुसैनी के सुपुर्द किए गए। हाल ही में चीन में निर्मित ये पोत पाकिस्तानी नौसेना का हिस्सा होंगे और इनका इस्तेमाल अरब सागर में समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा के लिए किया जाएगा।

इन पोतों को सौंपे जाने के मौके पर ग्वादर में एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें चीन के कई अधिकारी मौजूद थे। पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी के महानिदेशक रियर एडमिरल जमील अख्तर, कमांडर (पश्चिम) कोमोडार मोहम्मद वारिस और वरिष्ठ नौसेन्य एवं असैन्य अधिकारी इस मौके पर उपस्थित थे। वायस एडमिरल हुसैनी ने कहा, चीनी पोत आज पाकिस्तानी नौसेना का हिस्सा बने। इन पोतों के शामिल होने से नौसेना और मजबूत होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश