1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बेटे ने मां को किया दफन, तीन दिन बाद कब्र से निकाला गया जिंदा

बेटे ने मां को किया दफन, तीन दिन बाद कब्र से निकाला गया जिंदा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 08, 2020 02:49 pm IST,  Updated : May 08, 2020 03:02 pm IST

महिला आंशिक रूप से पक्षाघात की शिकार थी और बेटा सेवा करके तंग आ गया था, जिसके बाद उसने यह अमानवीय कदम उठा लिया। मामले की जांच की जा रही है।

chinese woman buried alive for three days by his son- India TV Hindi
chinese woman buried alive for three days by his son Image Source : GOOGLE

बीजिंग। चीन के उत्तरी हिस्से में एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी मां को कथित तौर पर एक खाली पड़ी कब्र में दफना दिया। हालांकि बाद में महिला बुरी तरह से डरी-सहमी स्थिति में लेकिन जिंदा बाहर निकाली गई।

आरोपी व्यक्ति की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां को एक पहिए वाली ठेलागाड़ी में बिठाकर दो मई को ले गया। इसके तीन दिन बाद भी महिला जब वापस नहीं आई तो पुलिस को इसके बारे में सूचना दी गई और व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया।

यह घटना शांक्सी प्रांत के जिंगबियान काउंटी की है। बचाने वाले लोगों ने बताया कि महिला को कब्र से निकाले जाने के बाद भी वह मदद के लिए गुहार लगा रही थी। व्यक्ति की पहचान 58 वर्षीय उप नाम मा के रूप में और महिला की पहचान 79 वर्षीय उपनाम वांग के रूप में हुई है।

चीन के समाचार पत्र के अनुसार महिला आंशिक रूप से पक्षाघात की शिकार थी और बेटा सेवा करके तंग आ गया था, जिसके बाद उसने यह अमानवीय कदम उठा लिया। मामले की जांच की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश