1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कर्ज ना चुकाने के लिए महिला ने उठाया ये कदम, जान चौंक जाएंगे आप

कर्ज ना चुकाने के लिए महिला ने उठाया ये कदम, जान चौंक जाएंगे आप

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 01, 2017 10:20 am IST,  Updated : Aug 01, 2017 10:22 am IST

कर्ज लेने के बाद फ्रॉड करते हुए तो आपने बहुत लोगों को देखा होगा लेकिन हाल ही में एक महिला ने कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर आप सभी हैरान रह जाएंगे।

china- India TV Hindi
china

कर्ज लेने के बाद फ्रॉड करते हुए तो आपने बहुत लोगों को देखा होगा लेकिन हाल ही में एक महिला ने कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर आप सभी हैरान रह जाएंगे। चीन में कर्जे से बचने के लिए महिला ने ऐसा कदम उठाया कि जिसे देखकर पुलिस वालों के पैरों तले जमीं खिसक गई। दरअसल महिला ने 25 मिलियन युआन का कर्जा लिया था। लेकिन वह इस कर्ज को चुका नहीं पाई। इससे बचने के लिए 59 वर्षीय महिला ने अपनी प्लास्टिक सर्जरी करा ली। यह घटना चीन के वुहान शहर की है। (POK होगा भारत में शामिल? रज़ा के बयान पर पाक में मचा बवाल)

चीन की सरकारी एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, स्थानीय अदालत ने महिला को कर्ज चुकाने के लिए कहा था। कर्ज चुकाने से बचने के लिए महिला वुहान छोड़कर शेंजेन शहर भाग गई। जब महिला को गिरफ्तार किया तो सभी उसे देखकर चौंक गए। पुलिस अधिकारी ने  बताया कि 59 साल की यह महिला 30 साल की नजर आ रही थी। महिला का नाम हू नाजुआन है। गिरफ्तारी के बाद महिला ने कहा कि उसने दूसरे लोगों के पहचान पत्रों का इस्‍तेमाल कर ट्रेन के जरिए देश भर में यात्रा करने की बात भी स्‍वीकार की है।

महिला ने बैंक कार्ड्स का इस्‍तेमाल कर अपनी प्‍लास्टिक सर्जरी कराई थी। चीन में इस तरह की चीजें चिंता का विषय बनी हुई हैं। बड़ी संख्‍या में लोग बैंक का कर्ज नहीं चुका रहे हैं। महिला जिस शहर की रहने वाली है, वहां भी कर्ज नहीं चुकाने वालों लोगों पर कार्रवाई को लेकर एक अभियान शुरू किया गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश