1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में शादी से पहले बातचीत करने पर लड़की और उसके मंगेतर का मर्डर

पाकिस्तान में शादी से पहले बातचीत करने पर लड़की और उसके मंगेतर का मर्डर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 04, 2018 11:20 pm IST,  Updated : Jan 04, 2018 11:20 pm IST

घोटकी कस्बे के नयी वही गांव में नजीरान नाम की लड़की अपने होने वाले पति शाहिद के साथ बातचीत कर रही थी, तभी उसके...

gun- India TV Hindi
gun

कराची: पाकिस्तान में झूठी शान के लिए हत्या करने की एक ताजा घटना सामने आयी है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक लड़की और उसके मंगेतर को आपस में बातचीत करते देख कथित रूप से लड़की के मामा ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

घोटकी कस्बे के नयी वही गांव में नजीरान नाम की लड़की अपने होने वाले पति शाहिद के साथ बातचीत कर रही थी, तभी उसके मामा ने उन दोनों को देख लिया।

एक्सप्रेस न्यूज के मुताबिक, उसका मामा उन्हें देखते ही आग बबूला हो गया और उन दोनों पर गोलियां चला दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं और यह झूठी शान के लिए होने वाली हत्या का मामला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश