1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान में टला बड़ा रेल हादसा, बुलेट ट्रेन में पाई गई दरार

जापान में टला बड़ा रेल हादसा, बुलेट ट्रेन में पाई गई दरार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 13, 2017 11:07 am IST,  Updated : Dec 13, 2017 11:07 am IST

जापान में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया क्योंकि जांचकर्ताओं ने ठीक समय पर ट्रेन में एक दरार का पता लगा लिया। इस दरार की वजह से ट्रेन पटरी से उतर सकती थी।

Crack found in bullet train in 1st serious incident for...- India TV Hindi
Crack found in bullet train in 1st serious incident for shinkansen

तोक्यो:  जापान में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया क्योंकि जांचकर्ताओं ने ठीक समय पर ट्रेन में एक दरार का पता लगा लिया। इस दरार की वजह से ट्रेन पटरी से उतर सकती थी। जापान में परिवहन के इस लोकप्रिय संसाधन में पहली बार इस तरह की 'गंभीर घटना' हुई है। (बिना किसी शर्त के उत्तर कोरिया से बात करने को तैयार है अमेरिका )

'शिंकनसेन' बुलेट ट्रेन पर सवार चालक दल ने सोमवार को दक्षिणी जापान में एक स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के बाद जलने की गंध महसूस की। इस ट्रेन से अजीब सी आवाज भी आ रही थी। इसके बाद मध्य जापान के नागोया स्टेशन पर इसे जांच के लिए रोका गया।

जांचकर्ताओं ने एक कोच के नीचे चेसिस में दरार पाई और इससे तेल का रिसाव भी हो रहा था। यातायात अधिकारियों ने बताया कि अगर ट्रेन चलती रहती तो इस दरार की वजह से पटरी से उतर सकती थी। इस ट्रेन में करीब 1,000 यात्री सवार थे जिन्हें अन्य ट्रेनों से उनके गंतव्य भेजा गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश