1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'इस्लामिक स्टेट के मुखिया बगदादी को दिया गया जहर, हालत गंभीर'

'इस्लामिक स्टेट के मुखिया बगदादी को दिया गया जहर, हालत गंभीर'

 Written By: IANS
 Published : Oct 03, 2016 09:32 pm IST,  Updated : Oct 03, 2016 10:32 pm IST

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) प्रमुख अबु बक्र अल-बगदादी के खाने में कथित तौर पर जहर मिला दिया गया। इसके बाद से उसकी हालत गंभीर है।

Abu Bakr al-Baghdai | AP File Photo- India TV Hindi
Abu Bakr al-Baghdai | AP File Photo

बगदाद: आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) प्रमुख अबु बक्र अल-बगदादी के खाने में कथित तौर पर जहर मिला दिया गया। इसके बाद से उसकी हालत गंभीर है। 'डेली मेल' की सोमवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निनेवेह के बेआज जिले में बगदादी के साथ-साथ इस्लामिक स्टेट के 3 अन्य कमांडरों के लिए बने खाने में कथित तौर पर जहर मिला दिया गया था।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

'डेली मेल' ने इराक की एक समाचार एजेंसी के हवाले से कहा, ‘बगदादी सहित 4 आतंकवादी गंभीर रूप से जहर के असर में हैं और उन्हें किसी अज्ञात जगह पर भेज दिया गया है।’ कहा जा रहा है कि IS ने खाने में जहर मिलाने वाले को पकड़ने के लिए एक अभियान की शुरुआत की है। तीन अन्य कमांडरों की पहचान का पता नहीं चल पाया है। बगदादी को आतंकी संगठन अल-कायदा को तोड़कर IS के रूप में स्वतंत्र संगठन बनाने का जिम्मेदार माना जाता है, जो दुनिया का सबसे कुख्यात और अमीर जेहादी संगठन है।

Also read:

बगदादी के नेतृत्व में इस्लामिक स्टेट साल 2013 में पूरी सीरिया और इराक के अधिकांश हिस्सों में फैल गया। हवाई हमलों में बगदादी के कई बार घायल होने की खबरें आईं और उसे मृत भी मान लिया गया, लेकिन हर बार वह बच निकला। अमेरिका ने अक्टूबर 2011 में बगदादी को आधिकारिक रूप से आतंकवादी घोषित किया और उसे पकड़ने या मारने के लिए सूचना देने वाले को 1 करोड़ डॉलर का इनाम देने की घोषणा की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश