1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. बगदादी के कातिल से ये हसीना करेगी शादी!

बगदादी के कातिल से ये हसीना करेगी शादी!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 23, 2016 11:45 am IST,  Updated : Feb 23, 2016 11:49 am IST

नई दिल्ली: इस्लामिक स्टेट के खिलाफ पश्चिम एशियाई देश के फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री जिसने अपने हुस्न से सभी को दिवाना बना रखा है, का कहना है कि जो कोई भी बगदादी को मारेगा

actress- India TV Hindi
actress

नई दिल्ली: इस्लामिक स्टेट के खिलाफ पश्चिम एशियाई देश के फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री जिसने अपने हुस्न से सभी को दिवाना बना रखा है, का कहना है कि जो कोई भी बगदादी को मारेगा वह उससे शादी कर लेगी। ISIS के हर व्यक्ति के पास यह संदेश पहुंचाया जा रहा है। यह अभिनेत्री मिस्र की रहने वाली है और इनका नाम इल्हाम शाहीन है। इल्हाम साल 2003 में बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीत चुकी हैं। लेकिन आजकल इल्हाम शाहीन अपनी अदाकारी के लिए नहीं बल्कि बगदादी के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए सुर्खियों में हैं।

मिस्र की मीडिया के मुताबिक इल्हाम ने ये बयान दिया है कि मैं उस शख्स से शादी करूंगी जो अबू बकर अल बगदादी का सिर कलम करेगा। फिर, इससे फर्क नहीं पड़ता है कि बगदादी को मारने वाला कहां का है, शादी के बाद वो मुझे जहां भी चलने को कहेगा मैं चलने को तैयार रहूंगी, मैं उसकी सेवक की तरह रहूंगी और उसकी जिंदगी खुशियों से भर दूंगी।

गौरतलब है कि इस्लामिक स्टेट लोगों के मन में जहर घोल रहा है और अधिक से अधिक लोगों को अपने समूह में लेना चाहता है। यह निहत्थे लोगों की हत्या करके पूरी दुनिया में अपना आतंक फैलाना चाहता है। यह संगठन बेबस और लाचार महिलाओं को सेक्स वर्कर के तौर पर इस्तेमाल करता है यह संगठन मासूम लड़कियों के साथ जानवरों की तरह बर्ताव करता है।

इस अभिनेत्री के वादे को पूरा करना इतना आसान नहीं है लेकिन इस अभिनेत्री के फैन इराक से लेकर लीबिया तक है। और हो ना हो इस अभिनेत्री के इनाम के लिए हर कोई अपनी जान लगा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश