1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दूसरी शादी से रोकने के लिए बेटी ने पिता से बनाए शारीरिक संबंध

दूसरी शादी से रोकने के लिए बेटी ने पिता से बनाए शारीरिक संबंध

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 02, 2017 11:45 am IST,  Updated : Jun 02, 2017 11:45 am IST

युवती के वकील ने कोर्ट में कहा, कि यह मामला असाधारण है। युवती ने पिता को सेक्स का ऑफर इसलिए दिया क्योंकि उसे लग रहा था कि ऐसा करने से पिता अपनी मंगेतर से शादी तोड़ देंगे।

China- India TV Hindi
China

नई दिल्ली: चीन से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर आप भौंचक्के रह जाएंगे। यहां एक लड़की ने अपने पिता के साथ सिर्फ इसलिए शारीरिक संबंध बना ली क्योंकि वो नहीं चाहती थी कि उसके पिता दूसरी शादी करें। मामला हॉन्ग-कॉन्ग का है और फिलहाल वहां जिला अदालत में इस पर सुनवाई चल रही है। लड़की के वकील ने कोर्ट में जो मनोवैज्ञानिक रिपोर्ट पेश की है उससे पता लगा कि युवती अपने पिता के प्रति आकर्षित थी। इस वजह से उसने अपने पिता को सेक्स का ऑफर दिया और पिता भी बेटी को न नहीं कह सका। उसने पिता के साथ साल 2009 में दो बार सेक्स किया था।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के मुताबिक मामले का खुलासा तब हुआ जब स्कूल में पढ़ रहे लड़की के भाई ने पिता और बहन का सेक्स टेप देखा। भाई ने विडियो देख डर कर पुलिस को इस बारे में सूचित किया। हालांकि, भाई को यह जानकारी नहीं थी कि यह सेक्स दोनों की सहमति से हुआ है। दोनों के बीच यह शारीरिक संबंध तब बने थे जब बेटी 19 साल की थी।

लड़की के वकील ने कोर्ट में कहा, कि यह मामला असाधारण है। लड़की ने पिता को सेक्स का ऑफर इसलिए दिया क्योंकि उसे लग रहा था कि ऐसा करने से पिता अपनी मंगेतर से शादी तोड़ देंगे। वकील ने यह भी बताया कि लड़की ने कोर्ट में सारा आरोप खुद पर लेने का भी आग्रह किया था ताकि उसके पिता को इस मामले में न घसीटा जाए। फिलहाल लड़की की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

लड़की के वकील ने कोर्ट से आग्रह किया कि इस कृत्य से समाज को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है, इसलिए लड़की को सजा नहीं मिलनी चाहिए। हालांकि, कोर्ट ने इस मामले में आगे की रिपोर्ट मांगी है और पूछा है कि लड़की को कैद में लिए बिना सजा दी जा सकती है या नहीं। लेकिन कोर्ट ने पिता को सजा मुक्त करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट इस मामले में दोनों को 12 जून को सजा सुनाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश