1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. शारजाह: कार में मिला इस हफ्ते लापता हुए भारतीय व्यक्ति का शव

शारजाह: कार में मिला इस हफ्ते लापता हुए भारतीय व्यक्ति का शव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 04, 2017 09:30 pm IST,  Updated : Aug 04, 2017 09:30 pm IST

संयुक्त अरब अमीरात में कार्यरत और इस सप्ताह लापता हुए एक भारतीय का शव शारजाह में एक कार के भीतर मिला।

Representative Image | PTI- India TV Hindi
Representative Image | PTI

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात में कार्यरत और इस सप्ताह लापता हुए एक भारतीय का शव शारजाह में एक कार के भीतर मिला। केरल के पेरम्बूर के रहने वाले 35 वर्षीय डिक्सन का शव बुधवार को शारजाह के अल कुलाया इलाके में खड़ी एक कार से मिला।

शारजाह एयरपोर्ट फ्री जोन की एक कंपनी में पिछले 9 साल से कार्यरत डिक्सन अपने परिवार से मिलने आयरलैंड गया था और वह 30 जुलाई को शारजाह लौटा था। वह अपने परिवार के साथ आयरलैंड में रहना चाहता था और इसीलिए वह इस्तीफा देने के लिए आयरलैंड से शारजाह आया था, लेकिन शारजाह आने के 2 दिन बाद मंगलवार से ही वह लापता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शारजाह पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें बुधवार को एक खड़ी कार में डिक्सन का शव मिला जो आंशिक रूप से क्षत-विक्षत था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें डिक्सन के लापता होने की शिकायत एक अगस्त को मिली थी और इसके बाद उन्होंने जांच आरंभ की। पुलिस ने बताया कि शव को आगे की कानूनी प्रक्रियाओं के लिए अल कुवैती अस्पताल के शवगृह में भेजा गया है और इन प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद शव भारत भेज दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश