1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 16 नेताओं को मात देने वाले ट्रंप ने कहा – अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा हूं मैं

16 नेताओं को मात देने वाले ट्रंप ने कहा – अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा हूं मैं

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 17, 2016 05:35 pm IST,  Updated : May 17, 2016 05:35 pm IST

वाशिंगटन: रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के भावी उम्मीदवार के रूप में उभरने से पहले अपनी पार्टी के 16 शीर्ष राजनीतिक नेताओं को मात देने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह खुद

Donald Trump- India TV Hindi
Donald Trump

वाशिंगटन: रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के भावी उम्मीदवार के रूप में उभरने से पहले अपनी पार्टी के 16 शीर्ष राजनीतिक नेताओं को मात देने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह खुद को शक्तिशाली नहीं मानते हैं और अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से कहा, मेरा मतलब है कि मैं खुद को अन्य लोगों की तरह एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखता हूं जो अस्तित्व के लिए लड़ रहा है। मैं खुद को इसी तरह से देखता हूं।

खुद को शक्तिशाली नहीं मानते ट्रंप

एक प्रश्न के जवाब में 69 वर्षीय नेता ने कहा, अब मैं खुद को कुछ हद तक एक दूत के रूप में देखता हूं। अगले वर्ष जनवरी में ओबामा की कुर्सी संभालने वाले दो संभावित उम्मीदवारों में से एक ट्रंप ने कहा कि वह खुद को शक्तिशाली नहीं मानते हैं।

ट्रंप का मानना है कि वो अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे लोगों के प्रतिनिधि हैं

इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, मैं खुद को उस तरह से नहीं देखता हूं। कल रात उसी शो में शामिल उनके बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने अपने पिता के प्रचार के तरीके का यह कहते हुए बचाव कि उन्होंने आम लोगों के मुद्दों को उठाया है। दरअसल ट्रंप और उनके बेटे यह बात साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि अमेरिका में रहने वाले बहुसंख्यक लोगों का प्रतिनिधित्च करते हैं डोनाल्ड ट्रंप। अमेरिका के ये बहुसंख्यक लोग दुनिया के बदलते आर्थिक और सामाजिक परिवेश में एक तरह से अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश