1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दुबई के अस्पताल में सर्जरी के बाद भारतीय महिला की मौत

दुबई के अस्पताल में सर्जरी के बाद भारतीय महिला की मौत

 Reported By: IANS
 Published : May 13, 2019 12:44 pm IST,  Updated : May 13, 2019 12:44 pm IST

रिपोर्ट में बताया गया है कि फर्नांडीस को जन्म से ही कूल्हे से संबंधित समस्या थी। मूल रूप से मुंबई की रहने वाली फर्नांडीस के परिवार ने बताया कि उन्होंने अल जाहरा अस्पताल में सर्जरी कराने का फैसला किया था। उन्हें नौ मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दुबई के अस्पताल में सर्जरी के बाद भारतीय महिला की मौत- India TV Hindi
दुबई के अस्पताल में सर्जरी के बाद भारतीय महिला की मौत

दुबई: दुबई के एक निजी अस्पताल में एक ऑपरेशन के बाद कथित रूप से पैदा हुई जटिलताओं के कारण एक भारतीय महिला रसोइये की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी है। ‘गल्फ न्यूज’ की खबरों में कहा गय है कि 42 वर्षीय बेट्टी रीता फर्नांडीस को नौ मई को अल जाहरा अस्पताल में ‘हिप रिप्लेसमेंट’ सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया था।

Related Stories

अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहायेम अब्देलगनी ने एक बयान में कहा, ‘‘अल जाहरा अस्पताल, दुबई में बेट्टी रीता फर्नांडीस की सर्जरी के बाद नौ मई को हुए उनके निधन के बाद हमने उनके परिवार को सारे घटनाक्रम के बारे में पारदर्शी तरीके से अवगत करा दिया है।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘इस समय अस्पताल, दुबई स्वास्थ्य प्राधिकरण (डीएसए) और संयुक्त अंतरराष्ट्रीय आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार इस घटना की कई स्तर पर समीक्षा की जा रही है। प्रासंगिक प्राधिकारियों एवं डीएचए को स्वतंत्र आकलन एवं समीक्षा के लिए अधिसूचित कर दिया गया है। हम मरीज के परिवार को पूरी जानकारी मुहैया कराते रहेंगे।’’

रिपोर्ट में बताया गया है कि फर्नांडीस को जन्म से ही कूल्हे से संबंधित समस्या थी। मूल रूप से मुंबई की रहने वाली फर्नांडीस के परिवार ने बताया कि उन्होंने अल जाहरा अस्पताल में सर्जरी कराने का फैसला किया था। उन्हें नौ मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

फर्नांडीस के फेसबुक पेज के अनुसार वह एक रसोइया थीं और ‘बेट्टीज केक टेल’ नामक स्टोर चलाती थीं। डीएचए फर्नांडीज के पति द्वारा दायर शिकायत की जांच कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश