1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दुबई के जेल से रिहा हुए मीका सिंह, नाबालिग से छेड़छाड़ करने के आरोप में हुए थे गिरफ्तार

दुबई के जेल से रिहा हुए मीका सिंह, नाबालिग से छेड़छाड़ करने के आरोप में हुए थे गिरफ्तार

 Published : Dec 07, 2018 04:23 pm IST,  Updated : Dec 07, 2018 04:27 pm IST

भारतीय राजदूत ने बताया कि भले ही मीका को दुबई में गिरफ्तार किया गया था लेकिन पुलिस उन्हें अबू धाबी लेकर गई क्योंकि शिकायतकर्ता के पास अबू धाबी का आवासीय वीजा था।

मीका सिंह- India TV Hindi
मीका सिंह

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में गिरफ्तार हुए गायक मीका सिंह को भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद रिहा कर दिया गया। उन पर यूएई में ब्राजील की 17 वर्षीया मॉडल ने कथित तौर पर अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने 'गल्फ न्यूज' को बताया कि अबू धाबी में भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद गुरुवार को मीका को रिहा कर दिया गया। वेबसाइट 'गल्फन्यूज डॉट कॉम' के मुताबिक, सूरी ने कहा कि मीका को बाद में अदालत में पेश किया जा सकता है।

भारतीय राजदूत ने बताया कि भले ही मीका को दुबई में गिरफ्तार किया गया था लेकिन पुलिस उन्हें अबू धाबी लेकर गई क्योंकि शिकायतकर्ता के पास अबू धाबी का आवासीय वीजा था।

Also Read:

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस तारीख को मुंबई में देंगे रिसेप्शन

रणवीर सिंह से नहीं इस डायरेक्टर से शादी करना चाहती थीं दीपिका पादुकोण

श्रीदेवी से मिलने पर हमेशा पैर क्यों छूते थे अनिल कपूर, जानिए वजह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन