1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. संकटग्रस्त मालदीव में 30 दिनों के लिए बढ़ाया गया आपातकाल

संकटग्रस्त मालदीव में 30 दिनों के लिए बढ़ाया गया आपातकाल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 20, 2018 06:32 am IST,  Updated : Feb 20, 2018 06:32 am IST

एक प्रमुख संसदीय समिति ने राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गय्यूम के आपातकाल को बढ़ाने के आग्रह को स्वीकार कर लिया।

Maldives- India TV Hindi
Maldives

कोलंबो: एक प्रमुख संसदीय समिति ने राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गय्यूम के आपातकाल को बढ़ाने के आग्रह को स्वीकार कर लिया। इसके बाद संकटग्रस्त मालदीव में आज आपातकाल और 30 दिन के लिए बढ़ा दिया गया। मीडिया की एक खबर में यह बताया गया। (65 वर्षीय इमरान खान ने की अपनी धार्मिक गुरू बुशरा मानेका से तीसरी शादी )

सन ऑनलाइन की खबर के मुताबिक राष्ट्रपति यामीन ने पीपल्स मजलिस (संसद) में आपातकाल की अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया था जिसे पीपल्स मजलिस की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान मंजूरी प्रदान कर दी गयी।

पीपल्स मजलिस के उपाध्यक्ष सांसद मूसा मानिक ने आज बैठक के दौरान समिति द्वारा इस अनुरोध को स्वीकार किए जाने की पुष्टि की।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश