1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरीया: आत्मघाती कार बम धमाके में 24 की मौत, कई घायल

सीरीया: आत्मघाती कार बम धमाके में 24 की मौत, कई घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 15, 2017 09:16 pm IST,  Updated : Apr 15, 2017 09:16 pm IST

सीरिया में सरकार के कब्जे वाले 2 शहरों से बचाकर निकाले जा रहे लोगों को लेकर जा रही बसों को निशाना बनाकर शनिवार को किए गए एक आत्मघाती कार बम धमाके में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

बेरूत: सीरिया में सरकार के कब्जे वाले 2 शहरों से बचाकर निकाले जा रहे लोगों को लेकर जा रही बसों को निशाना बनाकर शनिवार को किए गए एक आत्मघाती कार बम धमाके में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

द सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि सरकार और विद्रोहियों के बीच हुए करार के तहत पश्चिमी अलेप्पो के राशिदिन में उत्तरी शहर फुआ और कफराया से सुरक्षित निकाले गए लोगों को निशाना बनाकर हमला किया गया। राशिदिन में एक संवाददाता ने कई शव, शरीर के अंग और खून बिखरा देखा। ऑब्जर्वेटरी ने कहा, ‘माना जा रहा है कि आत्मघाती हमलावर एक वैन चला रहा था जिसमें सहायता सामग्री थी और उसने बसों के पास विस्फोट कर दिया।’

इन्हें भी पढ़ें:

इसने मृतकों की संख्या में इजाफे की आशंका भी जतायी है क्योंकि विस्फोट की जगह दर्जनों घायल लोग पड़े थे। सरकारी टीवी ने कहा कि कार बम धमाका आतंकी संगठनों ने किया। सरकार सभी सशस्त्र विद्रोही गुटों के लिए आतंकी संगठन शब्द का इस्तेमाल करती है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि पारगमन बिंदु पर मौजूद विद्रोही हताहतों में हैं या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश