1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन के कोयला खादान में दुर्घटना होने से 4 लोगों की मौत, 9 अन्य लापता

चीन के कोयला खादान में दुर्घटना होने से 4 लोगों की मौत, 9 अन्य लापता

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 07, 2018 10:52 am IST,  Updated : Aug 07, 2018 10:52 am IST

चीन के गुइझोऊ प्रांत में एक कोयला खदान में दुर्घटना होने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य के लापता होने की खबर है।

Four people killed 9 others missing in China coal mine...- India TV Hindi
Four people killed 9 others missing in China coal mine accident

बीजिंग: चीन के गुइझोऊ प्रांत में एक कोयला खदान में दुर्घटना होने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य के लापता होने की खबर है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दुर्घटना सोमवार को पनझोऊ शहर के झिमुजिया कोयला खदान में मंगलवार रात 9.10 बजे के आसपास हुई। बचाव कार्य जारी है। (पूर्वी सीरिया में इस्लामिक स्टेट के कम से कम 28 जिहादी ढेर )

चीन की खदानें खासकर कोयला खदान, जो देश की ऊर्जा का मुख्य स्रोत हैं, में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ये दुनिया के खतरनाक खदानों में माने जाते हैं। हालिया वर्षो में हालांकि घातक दुर्घटनाओं की संख्या में महत्वपूर्ण रूप से कमी आई है।

साल 2017 में चीनी कोयला खदानों में 219 दुर्घटनाए हुई, जिनमें 375 लोग मारे गए। यह आंकड़ा 2016 के मुकाबले 28.7 फीसदी कम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश