1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक का आरोप, भारतीय सेना की गोलीबारी में उसके चार सैनिक नदी में डूबे

पाक का आरोप, भारतीय सेना की गोलीबारी में उसके चार सैनिक नदी में डूबे

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 17, 2017 06:45 am IST,  Updated : Jul 17, 2017 09:34 am IST

पाकिस्तान की सेना ने आज आरोप लगाया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नियंत्रण रेखा एलओसी के पार से हुई संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना में भारतीय सैनिकों ने उनके वाहन पर गोलीबारी की जिसके कारण उनके चार जवान नदी में डूब गये।

Four soldiers drown as Pakistan Army vehicle hit by Indian...- India TV Hindi
Four soldiers drown as Pakistan Army vehicle hit by Indian fire falls into river

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने आज आरोप लगाया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नियंत्रण रेखा एलओसी के पार से हुई संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना में भारतीय सैनिकों ने उनके वाहन पर गोलीबारी की जिसके कारण उनके चार जवान नदी में डूब गये। (जूनियर ट्रंप और रूसी वकील की मुलाकात में नहीं था कुछ भी अवैध)

पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने दावा किया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पीओके में मुजफ्फराबाद से 73 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आठमुकाम में नीलम नदी के पास चल रहे वाहन को निशाना बनाया गया।

गफूर के अनुसार गोलीबारी से वाहन नदी में गिर गया और नियंत्रण रेखा संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना में चार सैनिक मारे गये। उन्होंने बताया कि एक सैनिक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि चार में से तीन की खोज जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश