1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आतंकी सरगना हाफिज सईद की पार्टी लड़ेगी 2018 में आम चुनाव

आतंकी सरगना हाफिज सईद की पार्टी लड़ेगी 2018 में आम चुनाव

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 03, 2017 08:39 am IST,  Updated : Jan 13, 2020 07:22 pm IST

मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने इस बात की पुष्टि की कि उसकी पार्टी जमात उद दावा

Hafiz Saeed- India TV Hindi
Hafiz Saeed

नई दिल्ली: मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने इस बात की पुष्टि की कि उसकी पार्टी जमात उद दावा साल 2018 में होने वाले आम चुनाव में मिल्ली मुस्लिम लीग के बैनर तले भाग लेगी। सईद ने चाउबुर्जी में जमात उद दावा के मुख्यालय में कहा, ‘‘मिल्ली मुस्लिम लीग अगले वर्ष आम चुनाव में उतरने की योजना बना रही है। मैं भी 2018 को उन कश्मीरियों के नाम करता हूं जो स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहे हैं।’’ 

इस साल जनवरी से नजरबंद रहे सईद को पाकिस्तान सरकार द्वारा किसी अन्य मामले में आगे और हिरासत में न रखने का फैसला करने के बाद 24 नवंबर को रिहा कर दिया गया । सईद ने कहा, ‘‘मैं भारत को बताना चाहता हूं कि मैं कश्मीरियों को समर्थन देना जारी रखूंगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वहां क्या मुसीबतें हैं। भारत चाहता है कि हम कश्मीरियों के लिए आवाजें उठानी बंद कर दें। वह पाकिस्तान सरकार पर दबाव बना रहा है। मैं पाकिस्तान को बताना चहता हूं कि पर्दे के पीछे से जारी कूटनीति ने केवल कश्मीर के मुद्दे को नुकसान पहुंचाया है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश