1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हाफिज सईद ने कबूली कश्मीर में आतंकी हमलों की बात, गृह मंत्री राजनाथ सिंह को दी धमकी

हाफिज सईद ने कबूली कश्मीर में आतंकी हमलों की बात, गृह मंत्री राजनाथ सिंह को दी धमकी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 20, 2016 10:00 pm IST,  Updated : Dec 20, 2016 10:08 pm IST

कराची: अब लश्कर ए तैयबा के फाउंडर और जमात-उ-दावा के चीफ हाफिज़ सईद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के मुखिया सैयद सलाउद्दीन ने हाथ मिला लिया है। मुजफ्फराबाद की एक रैली में हाफिज सईद और सलाउद्दीन एक

hafiz saeed- India TV Hindi
hafiz saeed

कराची: अब लश्कर ए तैयबा के फाउंडर और जमात-उ-दावा के चीफ हाफिज़ सईद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के मुखिया सैयद सलाउद्दीन ने हाथ मिला लिया है। मुजफ्फराबाद की एक रैली में हाफिज सईद और सलाउद्दीन एक मंच पर दिखे और दोनों ने एक साथ भारत के खिलाफ ज़हर उगला। हाफिज सईद की तकरीर से ये भी पता चला कि ये आतंकवादी पाक ऑक्यूपाइड कश्मीर के नौजवानों को भड़काने के लिए किस तरह से हिन्दुस्तान के नेताओं के भाषणों को तोड़ मरोड़ कर पेश करते हैं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

हाफिज सईद ने इस रैली में कबूल किया कि कश्मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों में हो रहे आतंकी हमलों के पीछे इन्हीं दोनों संगठनों के आतंकवादी हैं। हाफिज सईद ने कहा कि उसके आतंकवादी फिर से हमले करेंगे। आज हाफिज सईद ने ये भी बता दिया कि कश्मीर में होने वाली पत्थरबाजी के पीछे भी उसका ही हाथ है।

हाफिज़ सईद ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को दी धमकी

कुछ दिनों पहले गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि अगर पाकिस्तान ने आतंकी गतिविधियां नहीं रोकी तो पाकिस्तान खुद ब खुद दस टुकड़े में बंट जाएगा। हाफिज सईद ने मुजफ्फराबाद की रैली में गृह मंत्री राजनाथ सिंह की इस बात को कैसे पेश किया और  भारत के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया।

Also read:

हाफिज ने कहा, ‘पहले मोदी ने धमकी दी फिर राजनाथ आया। कठुआ में खड़े होकर कहता है कि हम दस टुकड़े करेंगे। ये राजनाथ की जुबान नहीं है, ये मोदी की जुबान है। सुन ले मोदी और राजनाथ... जिन मुजाहिद्दीनों ने तुम्हारे फौजियों के टुकड़े किए वो कल फिर टुकड़ करेंगे। राजनाथ के इस ऐलान को हम जंग मानते हैं... अब हमें हर हक हासिल है कि हम इस बात का जवाब जंग के मैदान में दें।’

'पत्थरबाजों के पीछे आतंकी'

हाफिज सईद ने इस रैली में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन और इसके प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन की तारीफ की। हाफिज़ सईद ने कहा कि अब लश्कर और हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादी मिलकर भारत में हमले करेंगे। हाफिज ने कहा, जब हम ये बात करते हैं... इंडिया बोलता है फिर अमेरिका बोलता है... अमेरिका के साथ सारा मगरिब बोलता है। ये सारे कहते हैं कि ये दहशतगर्द हैं। भाईयों ये बहुत बड़ी चाल है। भारत कहता है कि सलाहुद्दीन दहशतगर्द है।’

हाफिज़ ने कश्मीर में पत्थरबाजों को फिर उकसाया

इसके बाद हाफिज सईद ने इस बात के सबूत दिए की कश्मीर में पत्थरबाजी के पीछे लश्कर और हिज्बुल है। हाफिज़ सईद ने पत्थरबाजों की बात की और पत्थर चलानेवालों की तारीफ की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश