1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हाफिज सईद पर इमरान खान की मेहरबानी, अब उसके संगठनों पर नहीं रहा प्रतिबंध

हाफिज सईद पर इमरान खान की मेहरबानी, अब उसके संगठनों पर नहीं रहा प्रतिबंध

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 26, 2018 12:17 pm IST,  Updated : Oct 26, 2018 12:17 pm IST

पाकिस्तान में इमरान खान की नई सरकार के इस कदम से साफ हो गया है कि वह आतंकवादियों की हमदर्द है

Hafiz Saeed's JuD and FIF no longer in banned terror outfits in Pakistan- India TV Hindi
Hafiz Saeed's JuD and FIF no longer in banned terror outfits in Pakistan

इस्लामाबाद। भारत में 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर पाकिस्तान की नई सरकार ने मेहरबानी दिखाई है। हाफिज सईद के आतंकी संगठन जमात उद दावा (JuD) और फलाह ए इंसानियत फाउंडेशन (FIF) अब पाकिस्तान में प्रतिबंधित संगठनों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान में इमरान खान की नई सरकार के इस कदम से साफ हो गया है कि वह आतंकवादियों की हमदर्द है।

दरअसल इसी साल पाकिस्तान में पिछली सरकार के समय राष्ट्रपति अध्यादेश के जरिए हाफिज सईद के संगठनों को प्रतिबंधित संगठनों की लिस्ट में शामिल किया था। लेकिन नई सरकार के आने के बाद उस अध्यादेश को आगे बढ़ाना जरूरी था और इमरान सरकार ने यह कदम नहीं उठाया। यानि पिछला अध्यादेश लागू नहीं रहा और हाफिज के संगठन प्रतिबंधित संगठनों की लिस्ट से बाहर हो गए।

हाफिज सईद भारत में हुए 26/11 आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है और उसके संगठनों पर संयुक्त राष्ट्र ने भी प्रतिबंध लगा रखा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने जिन संगठनों को प्रतिबंधित श्रेणी में रखा है उनमें अल-कायदा, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, लश्कर-ए-जहांगवी और हाफिज सईद के संगठन लश्कर-ए-तैयबा, जमात-उद-दावा तथा फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश