1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: हाफिज सईद की याचिका पर सुनवाई स्थगित

पाकिस्तान: हाफिज सईद की याचिका पर सुनवाई स्थगित

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 20, 2017 06:29 pm IST,  Updated : Mar 20, 2017 06:29 pm IST

आतंकवाद निरोधक कार्रवाई के तहत जमात-उद-दावा (JUD) प्रमुख हाफिज सईद और 4 अन्य को नजरबंद करने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई सोमवार को स्थगित कर दी गई।

Hafiz Saeed | AP Photo- India TV Hindi
Hafiz Saeed | AP Photo

लाहौर: आतंकवाद निरोधक कार्रवाई के तहत जमात-उद-दावा (JUD) प्रमुख हाफिज सईद और 4 अन्य को नजरबंद करने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई सोमवार को स्थगित कर दी गई। मामले में तैयारी के लिए सरकारी वकील द्वारा और समय मांगने के बाद याचिका पर सुनवाई स्थगित की गई।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सरकारी वकील ने लाहौर हाई कोर्ट की दो सदस्यीय पीठ के समक्ष कहा, ‘हमें मामले की तैयारी करने के लिए समय नहीं मिल सका क्योंकि हमें ऐन वक्त पर आज की सुनवाई के बारे में सूचित किया गया। आग्रह को स्वीकार करते हुए अदालत ने सुनवाई कल के लिए स्थगित कर दी।’ 

मुंबई हमले के सरगना सईद, मलिक जफर इकबाल, अब्दुर रहमान आबिद, काजी कासिफ हुसैन और अब्दुल्ला उबैद ने लाहौर हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी हिरासत को चुनौती दी है। आतंकवाद निरोधक कार्रवाई के तहत सरकार ने 30 जनवरी को JUD और फलह ए इंसानियत (FIF) के सईद और चार अन्य आतंकवादियों को नजरबंद कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश