1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंका में मॉनसूनी बारिश से भारी तबाही, 20 जिलों 150000 लोग प्रभावित

श्रीलंका में मॉनसूनी बारिश से भारी तबाही, 20 जिलों 150000 लोग प्रभावित

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 27, 2018 09:55 am IST,  Updated : May 27, 2018 09:55 am IST

श्रीलंका में मॉनसूनी बारिश से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 21 हो गई है। सेना को राहत और बचाव कार्यों के लिए तैनात कर दिया गया है। 20 मई से देश में लगातार बारिश जारी है।

श्रीलंका- India TV Hindi
श्रीलंका

नई दिल्ली: श्रीलंका में मॉनसूनी बारिश से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 21 हो गई है। सेना को राहत और बचाव कार्यों के लिए तैनात कर दिया गया है। 20 मई से देश में लगातार बारिश जारी है।

25 जिलों में से 20 जिले प्रभावित हैं। 19 व्यक्तियों के मरने की खबर है जबकि दो व्यक्ति लापता है। श्रीलंका आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) से जारी बयान में कहा गया है कि खराब मौसम और मॉनसूनी बारिश से 20 जिलों में 150000 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। 

डीएमसी के प्रवक्ता प्रदीप कोडिप्पिली ने कहा कि दक्षिण में दो लोग लापता हैं जबकि 55,000 से अधिक लोगों को क्षेत्र से खाली कराकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। आपदा राहत मंत्री दुमिंदा दिसानायक ने कहा कि 100 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं और 45000 लोग राहत शिविरों में हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश