1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान: भारी बर्फबारी के बाद हिमस्खलन से 54 लोगों की मौत

अफगानिस्तान: भारी बर्फबारी के बाद हिमस्खलन से 54 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 05, 2017 10:17 pm IST,  Updated : Feb 05, 2017 10:17 pm IST

अफगानिस्तान में भारी बर्फबारी के चलते हिमस्खलनों की वजह से पिछले 3 दिनों में कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई है और अंदेशा जताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या में अभी इजाफा होगा।

Afghanistan | AP Photo- India TV Hindi
Afghanistan | AP Photo

काबुल: अफगानिस्तान में भारी बर्फबारी के चलते हिमस्खलनों की वजह से पिछले 3 दिनों में कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई है और अंदेशा जताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या में अभी इजाफा होगा। अफगानिस्तान के आपदा प्रबंधन एवं मानवीय मामलों के मंत्री के प्रवक्ता उमर मोहम्मदी ने बताया कि देश के 34 में से 22 प्रांतों में बर्फबारी हुई है। इसके चलते हुए हिमस्खलनों से तकरीबन ढेर सारे घर तबाह हो गए और सड़कें बंद हो गई हैं। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मोहम्मदी ने बताया, ‘22 प्रांतों में हिमस्खलनों और कड़ाके की ठंड से अब तक 54 लोगों की जानें जा चुकी हैं और 52 घायल हैं।’ उन्होंने बताया कि 168 घर तबाह हो गए और 340 मवेशी मारे गए। इस बीच, परवान प्रांत के प्रांतीय गवर्नर मोहम्मद असीम ने बताया कि प्रांत के 2 जिलों में हिमस्खलनों से 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 अन्य घायल हैं। असीम ने बताया कि बचाव दल प्रभावित इलाकों में भेजे गए हैं लेकिन बर्फबारी से ढेर सारी सड़कें बंद हैं। 

बदखशां के प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता नवीद फ्रोतान ने बताया कि शुरुआती रिपोर्टों में कम से कम 18 लोगों के मरने की खबर है, लेकिन यह तादाद बढ़ भी सकती है। भारी बर्फबारी के मद्देनजर सरकार ने रविवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश