1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में भारतीय कलाकार ने जगाई “निर्भया’’ की अलख

पाकिस्तान में भारतीय कलाकार ने जगाई “निर्भया’’ की अलख

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 07, 2015 04:03 pm IST,  Updated : Dec 07, 2015 04:52 pm IST

पाकिस्तान के शहर कराची में इन दिनों "निर्भया'' छाईं हुई हैं। ये वही निर्भाया है जिसकी 2012 में दिल्ली में एक चलती बस में इज़्ज़त लूटी गई थी और जिसने बाद में इलाज को दौरान

Shilo sulaiman
Shilo sulaiman

पाकिस्तान पहुंचा Fearless Collective

निदा मुश्ताक़ ने बताया कि "मैं दिल्ली बलात्कार कांड पर नज़र रखे हुई थीI विरोध और ख़बरों के बीच मेरी नज़र पड़ी महिलाओं की पोस्टर मुहिम पर जो शक्तिशाली होने के साथ-साथ ख़ूबसूरत भी थी।  मैं इससे इतना प्रभावित हुई कि मैंने उनको (पोस्टर) को छपवाकर अपनी दीवार पर लगा दिये जो शायद मैंने किसी और बलात्कार कांड या विरोध के चलते नहीं किया होता।

मैं अच्छे के बारे में हमेशा संबंधित व्यक्ति से बोलती हूं मैंने शिलो को लिखकर पूछा कि क्या वह ऐसा ही कुछ पाकिस्तान में भी कर सकती हैं।"

“मैंने उनसे कहा कि मेरे पास पैसा नहीं है और उन्हें बस से पाकिस्तान आना होगा। हमने उनके लिये बड़ी मुश्किल से उनके लिये वीज़ा का इंतज़ाम किया जिसमें 11 महीने लग गये।"

कैसे तय किया गया पहली वर्कशॉप का विषय, जानें अगली स्लाइड में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश