1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कश्मीर के नाम पर ड्रामा कर रहा था इमरान खान का मंत्री, पीएम मोदी का नाम लेते ही लगा करंट

कश्मीर के नाम पर ड्रामा कर रहा था इमरान खान का मंत्री, पीएम मोदी का नाम लेते ही लगा करंट

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 30, 2019 03:57 pm IST,  Updated : Aug 30, 2019 09:28 pm IST

तथाकथित कश्मीर ऑवर के तहत पाकिस्तान सरकार ने अपने पूरे देश को रोक दिया। सड़कों पर जबरन ट्रैफिक रोक दिया गया, दफ्तरों को बंद करवाया दिया गया, अस्पतालों में काम ठप्प कर दिया गया, जिस वजह से पाकिस्तान के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Pakistan- India TV Hindi
कश्मीर के नाम पर पाकिस्तान में हुआ ड्रामा Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में आज को इमरान खान सरकार की पहल पर ‘अनोखा ड्रामा’ देखा गया। दरअसल इमरान खान ने हर जुम्मे के दिन दोपहर बारह से साढ़े बारह के बीच कश्मीर ऑवर बनाने का फैसला किया था।

इस तथाकथित कश्मीर ऑवर के तहत पाकिस्तान सरकार ने अपने पूरे देश को रोक दिया। सड़कों पर जबरन ट्रैफिक रोक दिया गया, दफ्तरों को बंद करवाया दिया गया, अस्पतालों में काम ठप्प कर दिया गया, जिस वजह से पाकिस्तान के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। असल मद्दों से ध्यान हटाने के लिए किए गए इस फैसले से पाकिस्तान के लोग नाराज भी नजर आए।

पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी से जुड़े लोग जगह-जगह ट्रैफिक रोकते नजर आए। कई जगह तो लोग ट्रैफिक रोके जाने पर ट्रैफिक कर्मियों से बहस करते हुए भी नजर आए। लाहौर में कई जगहों पर इमरान खान का कश्मीर ऑवर पूरी तरह फेल नजर आया, जहां इमरान की पार्टी के कार्यकर्ताओं के रोकने पर भी लोग नहीं रुके।

पाकिस्तान में खुद को कश्मीर का सबसे बड़ा हितैषी दिखलाने के नाटक में बड़े-बड़े नाटक और गलत बयानबाजी करने वाले पाकिस्तानी रेल मंत्री का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रह है। इस वीडियो में पाकिस्तान के रेल मंत्री को करंट लगता है, जिसपर न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि दुनियाभर के ट्विटर यूजर्स उन्हें ट्रोल करते दिखे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश