1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यौन उत्पीड़न के आरोपों पर संसदीय जांच का सामना करेंगे इमरान खान

यौन उत्पीड़न के आरोपों पर संसदीय जांच का सामना करेंगे इमरान खान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 04, 2017 07:57 pm IST,  Updated : Aug 04, 2017 07:57 pm IST

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने विपक्षी नेता इमरान खान के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए विशेष समिति गठित करने का फैसला किया है।

Ayesha and Imran | AP Photo- India TV Hindi
Ayesha and Imran | AP Photo

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने विपक्षी नेता इमरान खान के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए विशेष समिति गठित करने का फैसला किया है। नए प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने कैबिनेट के शपथ ग्रहण के तत्काल बाद इस मामले की जांच के लिए विशेष समिति गठित करने का आवाह्न किया।

नेशनल असेंबली की सदस्य आएशा गुलालई ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता इमरान खान पर आरोप लगाए हैं। आएशा का आरोप है कि इमरान खान ने उनको अभद्र मैसेजे भेजे। इमरान की पार्टी ने आरोप को सिरे से खारिज किया है। अब्बासी ने कहा कि यह समिति अपनी जांच के बाद सदन को रिपोर्ट सौंपेगी ताकि मामला बंद हो सके।

उन्होंने कहा, ‘तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख और गुलालई दोनों सम्मानित व्यक्ति हैं। ऐसे में आरोपों की जांच के लिए समिति का गठन होना चाहिए।’ इसके बाद असेंबली ने प्रस्ताव पारित किया और समिति को निर्देश दिया कि वह एक महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश