1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया में विद्रोहियों के गढ़ में हवाई हमला, बच्चों समेत 13 लोगों की मौत

सीरिया में विद्रोहियों के गढ़ में हवाई हमला, बच्चों समेत 13 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 17, 2019 10:08 am IST,  Updated : Aug 17, 2019 10:10 am IST

सीरिया में विद्रोहियों के अंतिम गढ़ में विस्थापित लोगों की सभा पर रूस के संदिग्ध हवाई हमले में कम से कम 13 लोग मारे गए, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं।

Including children 13 killed in airstrikes in rebel stronghold in Syria.- India TV Hindi
Including children 13 killed in airstrikes in rebel stronghold in Syria.

बेरूत: सीरिया में विद्रोहियों के अंतिम गढ़ में विस्थापित लोगों की सभा पर रूस के संदिग्ध हवाई हमले में कम से कम 13 लोग मारे गए, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। सीरिया में युद्ध पर नजर रखने वाली ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमैन राइट्स ने बताया कि ऐसा संदेह है कि रूस के विमान से शुक्रवार को हमला किया गया। यह हमला इदलिब प्रांत के दक्षिण में हास शहर में हुआ, जहां हिंसा से विस्थापित हुए लोग इकट्ठा हुए थे। 

निगरानी समूह ने बताया कि हमले में कम से कम चार बच्चों की मौत हो गई। एक अन्य थिका समाचार एजेंसी ने भी हमले की खबर दी और मृतकों की संख्या 13 बतायी। सीरियाई सेना रूस के समर्थन वाले अभियान में 30 अप्रैल से ही इदलिब और उसके आसपास के इलाकों में आक्रामक रही है। हाल के दिनों में इलाके में संघर्ष बढ़ गया है। 

इदलिब और विद्रोहियों के कब्जे वाले आसपास के इलाकों में करीब 30 लाख लोग रहते हैं। हाल के सप्ताहों में 450,000 से अधिक लोग इलाके में विस्थापित हुए जबकि 500 से अधिक नागरिकों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र और सहायता समूहों की अपीलों के बावजूद हिंसा जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश