1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. प्रेमिका के छोड़ने से निराश एक भारतीय ने कुवैत में की आत्महत्या

प्रेमिका के छोड़ने से निराश एक भारतीय ने कुवैत में की आत्महत्या

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 13, 2017 07:41 pm IST,  Updated : Jun 13, 2017 07:41 pm IST

कुवैत में एक भारतीय ने उसकी प्रेमिका के उससे रिश्ता तोड़ने और किसी और से शादी करने के बाद पुल से कुदकर आत्महत्या कर ली।

Representational Image | PTI- India TV Hindi
Representational Image | PTI

दुबई: कुवैत में एक भारतीय ने उसकी प्रेमिका के उससे रिश्ता तोड़ने और किसी और से शादी करने के बाद पुल से कुदकर आत्महत्या कर ली। अरब टाइम्से की रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित ने माघरेब मोटरवे पर पुल से कूदने से पहले एक पत्र लिखा, जिसमें उसने लिखा था ‘तुम्हारे बिना जिंदगी का कोई अर्थ नहीं है।’

रिपोर्ट के अनुसार बचाव दल मौके पर पहुंचा और उसे मृत पाया। गृह मंत्रालय को एक राहगीर ने फोन कर जानकारी दी कि एक व्यक्ति पुल से कूदा और उसके वाहन पर आ गिरा। उन्होंने मौके पर पहुंचकर CCTV फुटेज की जांच की और पाया कि उसने आत्महत्या की है।

दल ने वहां से एक पत्र भी बरामद किया जो उसने अपनी प्रेमिका के लिए लिखा था। उसमें लिखा था, ‘तुम्हारे बिना जिंदगी का कोई अर्थ नहीं है।’ शव को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज मामला दर्ज कर लिया गया है। भारतीय की पहचान को उजागर नहीं किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश