1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया में भूकंप, सुनामी से मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 832, होगी सामूहिक अंत्येष्टि

इंडोनेशिया में भूकंप, सुनामी से मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 832, होगी सामूहिक अंत्येष्टि

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 30, 2018 11:15 pm IST,  Updated : Sep 30, 2018 11:15 pm IST

तटीय शहर पालू में एक शॉपिंग मॉल मलबे में तब्दील हो गया और एक मस्जिद का बड़ा सा गुबंद ढह गया। इस शहर में 350,000 लोग रहते हैं। नुग्रोहो ने कहा कि सैकड़ो लोग घायल हुए हैं और करीब 17,000 बेघर हुए हैं।

PALU: People survey outside the shopping mall which was...- India TV Hindi
PALU: People survey outside the shopping mall which was damaged following earthquakes and a tsunami in Palu, Central Sulawesi, Indonesia

जकार्ता: इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में रिएक्टर पैमाने 7.5 की तीव्रता पर आए भूकंप और उसके बाद आई सुनामी के चलते हुए हादसों में रविवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 832 हो गई। देश के आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, बचाव कार्य अभी भी जारी है। इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो नुग्रोहो ने रविवार को मृतकों की संख्या की पुष्टि की जिन्होंने शुक्रवार को आए भूकंप से 24 लाख लोगों के प्रभावित होने का अनुमान लगाया है।

तटीय शहर पालू में एक शॉपिंग मॉल मलबे में तब्दील हो गया और एक मस्जिद का बड़ा सा गुबंद ढह गया। इस शहर में 350,000 लोग रहते हैं। नुग्रोहो ने कहा कि सैकड़ो लोग घायल हुए हैं और करीब 17,000 बेघर हुए हैं।

पालू में भारी उपकरणों और बचाव कर्मियों की कमी के चलते बचाव कार्य की रफ्तार धीमी पड़ गई, जहां बचाव कर्मी एक ढहे हुए होटल के मलबे में फंसे करीब 50 लोगों को बचाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

The ruin of a mosque badly damaged by earthquake and tsunami is seen in Palu, Central Sulawesi, Indonesia
The ruin of a mosque badly damaged by earthquake and tsunami is seen in Palu, Central Sulawesi, Indonesia

नुग्रोहो ने कहा कि बीमारी को फैलने से रोकने के लिए मृतकों की सामूहिक अंत्येष्टि की जाएगी।

बिजली आपूर्ति और दूरसंचार सेवाएं ठप हो गई हैं और भूस्खलन के चलते कई सड़कों को नुकसान पहुंता है या अवरुद्ध हो गए है, जिसके चलते नुकसान का आकलन करने में मुश्किल हो रही है।

इंडोनेशिया में अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस के प्रमुख जेन जेलफेंड ने कहा कि डोंगगाला और मामुजु शहर में मदद पहुंचाया जा रहा है। जेलफेंड ने बताया कि इंडोनेशियाई रेडक्रॉस प्रभावित लोगों तक पहुंचकर जल्द से जल्द मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश