1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Coronavirus: सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश में रमजान से पहले बढ़ा लॉकडाउन

Coronavirus: सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश में रमजान से पहले बढ़ा लॉकडाउन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 23, 2020 10:56 am IST,  Updated : Apr 23, 2020 10:56 am IST

दुनिया के सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में रमजान की तैयारी शुरू होने के साथ ही राजधानी जकार्ता में सामाजिक पाबंदियों का विस्तार कर दिया गया है।

coronavirus in Indonesia- India TV Hindi
coronavirus in Indonesia Image Source : AP

बैंकॉक। दुनिया के सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में रमजान की तैयारी शुरू होने के साथ ही राजधानी जकार्ता में सामाजिक पाबंदियों का विस्तार कर दिया गया है। जकार्ता के गवर्नर एनीज बस्वेदान ने बताया कि बृहस्पतिवार को खत्म होने वाली पाबंदियों को 22 मई तक बढ़ा दिया गया है। बस्वेदान ने बुधवार देर रात एक संवाददाता सम्मेलन में मुस्लिमों से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए रमजान के दौरान मस्जिद से संबंधित गतिविधियों को स्थगित करने का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें : अमेरिका पर हुआ हमला, ट्रंप ने Coronavirus को लेकर दिया ये बयान

इस्लाम के पवित्र महीने रमजान की शुरुआत शुक्रवार को हो सकती है जो चांद के दिखाई देने पर निर्भर करेगा। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने पिछले महीने स्वीकार किया था कि सरकार ने दहशत को रोकने के लिए देश में कोरोना वायरस फैलने के बारे में जानकारी छिपाने का फैसला किया था। लेकिन भौतिक दूरी के नियमों में देरी और कम संख्या में जांच होने से इस संक्रामक रोग के बड़े पैमाने पर फैलने का डर पैदा हो गया है। 

यह भी पढ़ें : Coronavirus Cases in India: 12 घंटे में 299 लोग कोरोना वायरस से हुए ठीक, लेकिन 29 की मौत, कुल आंकड़ा 21393

बस्वेदान राष्ट्रपति के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं और उन्होंने इस वायरस के केंद्र बने जकार्ता में सख्त पाबंदियां लागू करने की मांग की। जकार्ता में बुधवार तक संक्रमण के 3,383 मामलों की पुष्टि हुई जिनमें से 301 लोगों की मौत हो चुकी है। देशभर में कोरोना वायरस के 7,418 मामले सामने आए हैं और 635 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश