1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस्लामिक स्टेट समूह से संबंध रखने वाला इंडोनेशिया का सर्वाधिक वांछित आतंकवादी अली कलोरा मुठभेड़ में मारा गया

इस्लामिक स्टेट समूह से संबंध रखने वाला इंडोनेशिया का सर्वाधिक वांछित आतंकवादी अली कलोरा मुठभेड़ में मारा गया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 18, 2021 09:23 pm IST,  Updated : Sep 18, 2021 09:23 pm IST

इस्लामिक स्टेट समूह से संबंध रखने वाला इंडोनेशिया का सर्वाधिक वांछित आतंकवादी अली कलोरा शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। सेना ने यह जानकारी दी है।

इस्लामिक स्टेट समूह से संबंध रखने वाला इंडोनेशिया का सर्वाधिक वांछित आतंकवादी अली कलोरा मुठभेड़ में - India TV Hindi
इस्लामिक स्टेट समूह से संबंध रखने वाला इंडोनेशिया का सर्वाधिक वांछित आतंकवादी अली कलोरा मुठभेड़ में मारा गया Image Source : AP FILE PHOTO

पालू (इंडोनेशिया): इस्लामिक स्टेट समूह से संबंध रखने वाला इंडोनेशिया का सर्वाधिक वांछित आतंकवादी अली कलोरा शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। सेना ने यह जानकारी दी है। अली कलोरा को मुठभेड़ में मार गिराए जाने को सुलावेसी द्वीप के जंगलों में चरमपंथियों के खिलाफ अभियान में बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है। मध्य सुलावेसी के क्षेत्रीय सेना प्रमुख ब्रिगेडियर फरीद मकरूफ ने कहा कि अली कलोरा मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों में से एक है।

उन्होंने बताया कि अन्य संदिग्ध आतंकवादी की पहचान जाका रमदान के रूप में हुई है। मकरूफ ने कहा कि शनिवार रात को मध्य सुलावेसी प्रांत के पर्वतीय परिगी मुतोंग जिले में सेना और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम के द्वारा की गई छापेमारी में दो व्यक्तियों की मौत हो गई।

मुतोंग जिले की सीमा पोसो जिले से लगती है, जिसे प्रांत में आतंकवादियों का गढ़ कहा जाता है। मकरूफ ने एमआईटी के नाम से जाने जाने वाले ईस्ट इंडोनेशिया मुजाहिदीन नेटवर्क की ओर इशारा करते हुए कहा, ''अली कलोरा सर्वाधिक वांछित आतंकवादी और एमआईटी का नेता था।'' एमआईटी इस्लामिक स्टेट समूह से संबद्ध होने का दावा करता है। मकरूफ ने कहा कि सुरक्षा बल समूह के शेष चार सदस्यों की तलाश कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश