1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कुलभूषण मामले के चलते, भारत-पाक के बीच स्थगित हुई सिंधु जल वार्ता

कुलभूषण मामले के चलते, भारत-पाक के बीच स्थगित हुई सिंधु जल वार्ता

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 13, 2017 06:57 pm IST,  Updated : Apr 13, 2017 06:57 pm IST

भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि पर दो विवादित पनबिजली परियोजनाओं के संदर्भ में होने वाली बातचीत इस महीने के आखिर तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

indus water deal adjourned between indo pak- India TV Hindi
indus water deal adjourned between indo pak

इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि पर दो विवादित पनबिजली परियोजनाओं के संदर्भ में होने वाली बातचीत इस महीने के आखिर तक के लिए स्थगित कर दी गई है। समाचार पत्र द नेशन ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है दोनों देशों के बीच यह बातचीत 11-13 अप्रैल को होने वाली थी लेकिन अब यह अप्रैल के आखिर तक के लिए टल गई है। अखबार की रिपोर्ट में बातचीत के स्थगित होने की कोई वजह नहीं बताई गई है।

पाकिस्तान के उर्जा एवं जल मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पिछले महीने का था कि दोनों पक्ष किशनगंगा (330 मेगावाट) और रातले (850 मेगावाट) परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए 11-13 अप्रैल को वाशिंगटन में बैठक करेंगे। भारत इन दोनों परियोजनाओं का निर्माण जम्मू-कश्मीर में करा रहा है। पाकिस्तान ने इन दोनों पनबिजली परियोजनाओं के डिजाइन को लेकर आपत्ति जताई है।

बहरहाल, सिंधु जल संधि आयुक्त आसिफ बेग ने अखबार से कहा कि 11-13 अप्रैल की तारीख बैठक के लिए तय नहीं थी क्योंकि ये दोनों तिथियां सिर्फ प्रस्तावित थी। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक ने दोनों देशों की सहमति से बैठक के लिए नयी तिथि तय करेगा। बेग ने कहा कि उन्हें नयी तिथियों के बारे में पता नहीं है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश