1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 92 हुई, सरकार के शीर्ष नेता भी आए चपेट में

ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 92 हुई, सरकार के शीर्ष नेता भी आए चपेट में

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 04, 2020 05:40 pm IST,  Updated : Mar 04, 2020 05:40 pm IST

ईरान में कोरोना वायरस संक्रमण से 92 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2922 मामले सामने आए हैं।

ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 92 हुई - India TV Hindi
ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 92 हुई 

तेहरान: ईरान में कोरोना वायरस संक्रमण से 92 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2922 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानोश जहांपुर ने बुधवार को तेहरान में संवाददाता सम्मलेन में इन नये आंकड़ों की घोषणा की। पूरे पश्चिम एशिया में वायरस के अब तक 3,140 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। क्षेत्र में ईरान के बाहर भी जिन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है उनमें से अधिकतर का किसी न किसी तरह ईरान से संपर्क रहा है। 

कोरोना वायरस से ईरान की सरकार के शीर्ष नेता एवं शीर्ष शिया धार्मिक नेता तक बीमार पड़ गए हैं। ईरान इस मामले में एकमात्र देश है जहां वायरस की चपेट में सरकार के भी लोग आ गए हैं जबकि सर्वाधिक प्रभावित चीन में ऐसा नहीं हुआ है। विश्व भर में वायरस ने 90,000 से ज्यादा लोगों को संक्रमित किया है और 3,100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। विशेषज्ञों को चिंता इस बात की है कि ईरान संक्रमण के मामले कम बता रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश